पॉलिटेक्निक विद्यार्थियों के लिए संभागीय स्तर पर चार दिवसीय मेगा जॉब फेयर
जयपुर, सोमवार, 10 अप्रैल 2023। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जयपुर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के समस्त निजी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। चार दिवसीय इस फेयर में जयपुर, दौसा, सीकर, झुन्झुनू एवं अलवर के पॉलिटेक्निक संस्थान भाग ले रहे हैं। इसमें विभिन्न औद्योगिक इकाईयों एवं कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। चार दिन चलने वाला यह फेयर 12, 19, 26 अप्रेल एवं 3 मई 2023 को आयोजित किया जाएगा। फेयर से पॉलिटेक्निक की विभिन्न शाखाओं जैसे मैकेनिकल, सिविल, आर्किटेक्चर, प्रोडक्शन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा ब्रांच में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया राजकीय रामचंद्र खेतान पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जयपुर में होगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
