दिल्ली: बम की धमकी के बाद स्कूल को खाली कराया गया
नई दिल्ली, बुधवार, 12 अप्रैल 2023। दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित एक स्कूल को बुधवार सुबह बम मिलने की खबर के बाद खाली करा लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता और अन्य एजेंसियां ऐसे किसी विस्फोटक पदार्थ की तलाश के लिए स्कूल का निरीक्षण कर रही हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल के बृजेश नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें ईमेल की जानकारी दी जिसमें स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी। अधिकारी ने बताया कि ई-मेल सुबह करीब 10 बजकर 49 मिनट पर प्राप्त हुआ था। अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और संबंधित टीम द्वारा स्कूल परिसर की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
