एकता कपूर की ‘द क्रू’ में नजर आयेंगे कपिल शर्मा!
बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा फिल्म निर्माता एकता कपूर की आने वाली फिल्म ''द क्रू'' में काम करते नजर आ सकते हैं। एकता कपूर की फिल्म ''द क्रू'' में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सैनन की मुख्य भूमिका है। चर्चा है कि कपिल शार्म भी फिल्म ''द क्रू'' में काम करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते है।कृति सैनन पिछले महीने फिल्म की शूटिंग कर चुकी हैं वहीं, करीना कपूर खान कुछ दिन पहले ही टीम का हिस्सा बनी हैं, वहीं इस हफ्ते से, तब्बू भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। फिल्म ''द क्रू'' को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूस करने वाली हैं। वहीं, राजेश कृष्णा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
