रामचरण के साथ काम करेंगी जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर दक्षिण भारतीय स्टार रामचरण के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। राम चरण इन दिनों निर्देशक शंकर की आने वाली फिल्म गेम चेंजर में बिजी हैं।इस फिल्म में राम चरण बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ रोमांस करते दिखेंगे। इस फिल्म के अलावा राम चरण की अगली फिल्म आरसी 16 को लेकर भी चर्चा है। राम चरण की फिल्म आरसी 16 को निर्देशक बुची बाबू साना बना रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस के लिए जाह्नवी कपूर को अप्रोच किया है। यदि जाह्नवी कपूर इस फिल्म को साइन करती हैं तो यह उनकी अगली साउथ फिल्म होगी।वह जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 30 में भी नजर आयेंगी।
Similar Post
-
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट
अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिव ...
-
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे, सलमान खान फिल्म्स ने मनाया जश्न
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान ने अपनी र ...
-
रकुल प्रीत सिंह ने कबूला आपकी थाली में क्या है चैलेंज
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म दि इंडिया स्टोरी से जुड़े प्तआप ...
