जोधपुर जिला हज कमेटी में पत्रकार गुलाम मोहम्मद विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त
- राजस्थान राज्य हज कमेटी जयपुर के अध्यक्ष आमिन कागजी के निर्देशानुसार पत्रकार गुलाम मोहम्मद जोधपुर जिला हज कमेटी विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त
जोधपुर, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023। प्रदेश हज कमेटी के अधीन राजस्थान राज्य हज कमेटी जयपुर के अध्यक्ष आमिन कागजी के निर्देशानुसार द्वारा जोधपुर जिला हज कमेटी में पत्रकार गुलाम मोहम्मद को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। मारवाड़ हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अल्हाज सलीम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर जिला हज कमेटी में पत्रकार गुलाम मोहम्मद को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। हज की पवित्र यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के हज फार्म भरवाने, उनके टीकारण और ट्रेनिंग प्रोग्राम में अपना सहयोग प्रदान करते है। उनकी इसी समाजसेवा को देखते हुए जोधपुर जिला हज कमेटी का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर हाजी अब्दुल जब्बार, अल्लाज सलीम चौहान, हाजी अब्दुल सलाम सा, हाजी अब्दुल कय्युम लोदी, जाहिद हसन रहमानी, गुलाम रसूल, अय्युब खा, जुबेर खा, शकीर, शोहेब नवाज सहित तमाम जोधपुर जिला हज कमेटी द्वारा इन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर मुबारक दी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
