टाटा मोटर्स अगले महीने बढ़ाएगी यात्री वाहनों के दाम
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि लागत में हुई बढ़ोतरी के भार को कुछ कम करने के उद्देश्य से वह अपने यात्री वाहनों के दाम एक मई से बढ़ाएगी। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि भिन्न मॉडल और संस्करण के लिए मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। कीमत में औसतत वृद्धि 0.6 प्रतिशत रहेगी। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में भी यात्री वाहनों के दाम बढ़ाए थे। कंपनी ने कहा, ‘‘नियामकीय बदलाव के कारण लागत बढ़ने और कुल निर्माण लागत बढ़ने का ज्यादातर भार कंपनी ने अपने पर लिया है लेकिन इस वृद्धि के जरिए कुछ भार उपभोक्ताओं पर डालना पड़ रहा है।’’ कंपनी ने इस साल फरवरी में यात्री वाहनों के दाम में औसतन 1.2 प्रतिशत की वृद्धि की थी।
Similar Post
-
नई Hero Glamour X 125 भारत में लॉन्च
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिल Hero Glamour X 125 (2025) को लॉन्च कर द ...
-
टाटा मोटर्स की 2030 तक 35,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, सात नए मॉडल लाने की तैयारी
घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत ...
-
बीएमडब्ल्यू के वाहन अगले महीने से तीन प्रतिशत तक महंगे होंगे
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने अगले महीने से बीएमडब्ल्यू और मिनी कार ...
