डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मुख्यमंत्री ने किया डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ
जयपुर, शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर जवाहर कला केन्द्र पहुंचकर डाॅ. अम्बेडकर के जीवन पर आधारित कला प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, विधायक श्री प्रशांत बैरवा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। इससे पूर्व श्री गहलोत ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जनपथ स्थित अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
