राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र में बस दुर्घटना में जनहानि पर जताया दुख
नई दिल्ली, शनिवार, 15 अप्रैल 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु होने पर शनिवार को दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुर्मू ने कहा, ‘‘मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’ रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर पारंपरिक संगीत मंडली के सदस्यों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम पांच नाबालिगों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘महाराष्ट्र के रायगढ़ में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
