पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा गृह मंत्रालय
नई दिल्ली, रविवार, 16 अप्रैल 2023। केंद्रीय गृह मंत्रालय पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करेगा। सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की शनिवार रात हत्या की घटना के बाद गृह मंत्रालय की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज में जब पुलिस मेडिकल के लिए अस्पताल ले जा रही थी उसी समय कथित रूप से पत्रकार के रूप में आए कुछ लोगों ने पुलिस बल और मीडिया की मौजूदगी में गोली मारकर अतीक तथा उसके भाई की हत्या कर दी। बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस हिरासत में चल रहे दोनों माफिया घटना के समय मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया बनाने की बात कही है।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
