ईमानदारी की प्रतीक हैं ममता बनर्जी : बंगाल के मंत्री
सूरी (पश्चिम बंगाल), रविवार, 16 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम ने रविवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ‘‘ईमानदारी की प्रतीक’’ हैं और एक भी व्यक्ति उन पर गलत काम करने का आरोप नहीं लगा सकता। हाकिम ने यहां एक रैली में कहा कि देश के सभी मुख्यमंत्रियों में बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है और यह इस बात का उदाहरण है कि एक राज्य के शीर्ष पर होने के बावजूद कोई कैसे सादा जीवन जी सकता है। बीरभूम जिले के उसी क्षेत्र में जनसभा आयोजित की गई थी, जहां दो दिन पहले भाजपा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली आयोजित की गई थी।
मंत्री ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी ईमानदारी की प्रतीक हैं… अगर किसी व्यक्ति ने कुछ गलत किया है तो यह उसकी कमी है, ममता बनर्जी की नहीं।’’ तृणमूल कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राज्य में विपक्षी दलों ने बनर्जी के खिलाफ हमलों को तेज कर दिया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों पर तंज कसते हुए हाकिम ने कहा, ‘‘हमारी नेता ममता बनर्जी एक ऐसे घर में रहती हैं, जो आधा पक्का बना हुआ है और वह राज्य के खजाने से किसी भी भत्ते का दावा नहीं करती हैं।’’
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
