NTR 30 में हुई सैफ अली खान की धमाकेदार एंट्री
साउथ मूवी इंडस्ट्री के एक्टर जूनियर एनटीआर ने बीते 1 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा कर बताया था कि उनकी मूवी 'एनटीआर 30' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जूनियर एनटीआर के साथ इस मूवी में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी दिखाई देने वाले है । अब फिल्म 'NTR 30' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, सैफ अली खान ने मूवी की कास्ट को ज्वाइन किया है और जूनियर एनटीआर के साथ मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है।
5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 'एनटीआर 30': मूवी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर मूवी 'एनटीआर 30' को लेकर अपडेट दिया है। ट्वीट में इस बारें में कहा है गया कि जूनियर NTR आर की मूवी की कास्ट में सैफ अली खान शामिल हो चुके है और 18 अप्रैल यानी मंगलवार से मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। तरण आदर्श ने दो फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें सैफ अली खान के साथ जूनियर NTR और मूवी डायरेक्टर कोरताला शिवा भी दिखाई देने वाले है। इसके साथ ही बताया है कि फिल्म मूवी 'एनटीआर 30' 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
