29 अप्रैल से शुरू होगा केबीसी के लिये पंजीकरण
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 15वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है, जिसके लिये पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरू होगा। केबीसी के निर्माताओं ने यह घोषणा करते हुए प्रोमो जारी किया है कि शो के लिए पंजीकरण 29 अप्रैल से शुरू होगा। प्रोमो में अमिताभ को होस्ट की सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है जबकि एक महिला हॉटसीट तक पहुंचने का रास्ता खोजने के लिए मैप को देखती है। अंत में वह हॉटसीट पर पहुंच जाती हैं। वह अमिताभ से खेल खेलने के लिए कहती हैं, जिस पर वह जवाब देते हैं, हॉटसीट पर पहुंचने के लिए उलूल-जुलूल हाथकंडे मत अपनायिये।वह कहते हैं कि बस फोन उठाएं क्योंकि 29 अप्रैल को रात 9 बजे से पंजीकरण करने का यही एकमात्र तरीका है। मेरे प्रश्न का उत्तर दें और आपका पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
