करनाल में राइस मिल की इमारत ढही, चार श्रमिकों की मौत, 20 घायल
चंडीगढ़, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023। हरियाणा में करनाल जिले के तरावड़ी कस्बे में मंगलवार तड़के शिव शक्ति राइस मिल की तीन मंजिला इमारत ढहने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि घटना के वक्त करीब 150 कर्मचारी इमारत के अंदर काम कर रहे थे। दुर्घटना तड़के साढ़े तीन बजे के करीब हुई। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी। राइस मिल मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। करनाल के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार ने बताया कि दमकल और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमें मौके पर पहुंच गयी है और बचाव अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
