फिटनेस ट्रेनर ने शेयर किया दीपिका पादुकोण का वर्कआउट वीडियो
फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने दीपिका पादुकोण का वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में में से एक माना जाता है। दीपिका का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह पिलाटेस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को दीपिका की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।वीडियो में दीपिका (मूवमेंट ऑन द रोलर) पिलाटेस मशीन के साथ एक्सरसाइज कर रही हैं।
यास्मीन ने बताया की 'मूवमेंट ऑन द रोलर एक्सरसाइज' उन लोगों के लिए एक टूल है जो ट्रेवल करना और फिट रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा इस पिलाटेस मशीन को आप कही भी ले जा सकते हैं।ट्रेनर ने दीपिका के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'दीपिका पादुकोण का मूवमेंट ऑन द रोलर पिलेट्स रूटीन, ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ शुरू करने का एक सही तरीका। इस वीडियो पर दीपिका ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे बारे में कुछ अच्छी बातें भी कहो ना..जैसे मैं बहुत मेहनती हूं, मेरे पास सबसे अच्छा फॉर्म है, मैं तुम्हारी सबसे अच्छी स्टूडेंट हूं।'
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
