सिद्धरमैया ने वरुणा से नामांकन भरा
मैसुरु (कर्नाटक), बुधवार, 19 अप्रैल 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मैसुरु जिले की वरुणा विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया के साथ पूर्व मंत्री एच सी महादेवप्पा और अन्य कांग्रेस नेता भी थे। सिद्धरमैया के बेटे डॉ यतींद्र सिद्धरमैया वरुणा से मौजूदा कांग्रेस विधायक हैं। आठ बार विधायक रह चुके 75 वर्षीय सिद्धरमैया वरुणा से दो बार चुनाव जीत चुके हैं और 2008 में यहां से जीत हासिल करने के बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता बने। वह 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री बने थे। सिद्धरमैया ने नामांकन दाखिल करने से पहले विभिन्न मंदिरों में दर्शन किये। भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान सरकार में मंत्री वी सोमन्ना को वरुणा से सिद्धरमैया के विरुद्ध उतारा है।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
