राजनाथ कोरोना से संक्रमित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रक्षा मंत्री को गुरूवार को यहां वायु सेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वह इस कार्यक्रम में नहीं जा सके। रक्षा मंत्री को फिलहाल हल्के लक्षण हैं और वह घर पर क्वारंटीन हैं। चिकित्सकों की टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। सिंह ने बुधवार को सेना के कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया था।
Similar Post
-
माकपा नेता रियास ने जन्म-मृत्यु संबंधी जानकारी को आधार, मतदाता सूची से जोड़ने पर चिंता जताई
कोझिकोड (केरलम), शनिवार, 22 अगस्त 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
जैव विविधता संरक्षण के लिए 27 राज्यों, तीन केंद्रशासित प्रदेशों को 2.80 करोड़ रुपये आवंटित
नई दिल्ली, शनिवार, 22 अगस्त 2026। राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिक ...
-
माकपा नेता रागेश ने शमशीर पर टिप्पणी को लेकर नटेसन पर साधा निशाना
कन्नूर (केरल), शनिवार, 22 अगस्त 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पा ...
