रेड मिनी ड्रेस में पूजा हेगड़े ने ढाया कहर
एक्ट्रेस पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी आने वाली मूवी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर बहुत चर्चा में हैं। मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इससे पहले मूवी की स्टारकास्ट इसे प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। इस दौरान 'किसी का भाई किसी की जान' की लीड अभिनेत्री ने हॉट फोटोशूट करवाया, जिसकी फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर हंगामा मचा दिया है। फैंस पूजा की इन तस्वीरों को खूब पसंद भी कर रहे है।
पूजा हेगड़े ने फोटोशूट की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री रेड कलर के टॉप के साथ मैचिंग मिनी स्कर्ट में बहुत हॉट लग रही हैं। ड्रेस पर बने रेड फूल उनके लुक की ग्रेस को बढ़ाने का काम कर रहे है। जिसके साथ ही पूजा ने मैचिंग कलर की हील पहना हुआ है। मिनी स्कर्ट में अभिनेत्री अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं।
कानों में इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करती हसीना का हुस्न देखने के काबिल है। सोफे पर रखी बुक्स के पास बैठ पूजा कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज देती हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री की ये तस्वीरें देख फैंस भी मदहोश हो रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ करने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी। बता दें, पूजा हेगड़े की अपमकिंग मूवी किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। जिसमे वह सलमान खान के साथ गजब केमिस्ट्री बनाती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद समजी ने किया है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
