फीफा अंडर 20 विश्व कप अधिकारियों की नियुक्ति
जिनेवा, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। फीफा ने अर्जेंटीना में 20 मई से 11 जून तक होने वाले फीफा अंडर-20 विश्व कप 2023 के लिए गुरुवार को अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। फीफा रेफरी समिति द्वारा 25 रेफरी और 38 सहायक रेफरी का चयन किया गया था और 18 वीडियो मैच अधिकारी भी इस सूची में शामिल हैं। फीफा शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में अपने मुख्यालय में टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के लिए ड्रॉ की मेजबानी करेगा। फीफा ने कहा कि रेफरी और मैच अधिकारी टूर्नामेंट के शुरू होने से कुछ दिन पहले अंतिम तैयारी में भाग लेंगे। फीफा अंडर-20 विश्व कप की भाग लेने वाली टीमें अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, इंग्लैंड, फिजी, फ्रांस, ग्वाटेमाला, होंडुरास, इराक, इजरायल, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, सेनेगल, स्लोवाकिया, गाम्बिया, ट्यूनीशिया, उरुग्वे, अमेरिका और उज्बेकिस्तान हैं।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
