कृति सेनन जाएंगी इंदौर
एक्ट्रेस कृति सेनन एक इवेंट के लिए इंदौर जाएंगी। इस दौरान वह अपने फैंस से मिलेंगी और इंदौर के मशहूर व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएंगी। कृति ने कहा: मैं अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए इंदौर गई थी, लेकिन इस बार मैं अपने इंदौरी फैंस से मिलने और एक मजेदार सेशन के लिए उनसे बातचीत करने के लिए वहां जा रही हूं। मुझे याद है कि शहर की सफाई और सुंदरता से मैं प्रभावित हुई थी। जब वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता की बात आती है तो इंदौर ने अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
मुझे इंदौर शहर का खाना भी बहुत पसंद है। भले ही मैं वहां कुछ घंटों के लिए रहूं, लेकिन पोहा, रतलामी सेव और जलेबी जरुर खाऊंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृति अगली बार करीना कपूर खान और तब्बू के साथ 'द क्रू' में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह अगस्त में रिलीज होने वाली 'आदिपुरुष' में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी। शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल फिल्म भी उनके पास है, जो अक्टूबर में रिलीज होगी। साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपथ', जो उसी महीने रिलीज होने वाली है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
