पूर्व सांसद त्रिलोचन कानूनगो का ओडिशा में निधन
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023। ओडिशा के वरिष्ठ नेता एवं जगतसिंहपुर के पूर्व सांसद त्रिलोचन कानूनगो का शुक्रवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि श्री कानूनगो को दिल का दौरा पड़ने और मस्तिष्काघात होने के बाद 30 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह सात बजे उनका निधन हो गया। कानूनगो बीजू जनता दल के टिकट पर तीन बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके थे। वह एक बार कटक नगरपालिका के अध्यक्ष भी रह चुके थे। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री पटनायक ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ राजनेता त्रिलोचन कानूनगो के निधन से दुखी हैं। जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
