बालाघाट में हॉक फोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया
बालाघाट, शनिवार, 22 अप्रैल 2023। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के कदला के जंगल में आज तड़के एक मुठभेड़ में हॉक फोर्स ने दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि कदला के जंगल में तडके पुलिस की हॉकफोर्स की टीम की मुठभेड़ नक्सलियों से हुयी। इस मुठभेड़ में चौदह-चौदह लाख रुपए की इनामी दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है। दोनों महिला नक्सलियों की पहचान सुनीता और सरिता खटिका के रुप में हुयी है। सुनीता एसीएम भोरम देव एरिया कमांडर टाडा दलम में रही थी और अभी विस्तार दलम में काम कर रही थी। वहीं सरिता मोचा एसीएम कबीर के साथ गार्ड के रूप में काम करती थी और अभी वह विस्तार दलम में आ गयी थी। इस मुठभेड में कुछ और नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। पुलिस द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग की जा रही है। हॉक फोर्स को मौके से दो बंदूक, कारतूस एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री मिली है।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
