ओडशा के संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल, कर्फ्यू में ढील
संबलपुर (ओडिशा), रविवार, 23 अप्रैल 2023। ओडिशा सरकार ने संबलपुर में रविवार को दिन के समय का कर्फ्यू और इंटरनेट पर लगी पाबंदी हटा ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हाल में हनुमान जयंती समारोहों के दौरान संबलपुर में हुई हिंसा की घटनाओं के बाद ये प्रतिबंध लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि शहर में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गयी हैं और प्रशासन ने सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है।
संबलपुर जिले के इन अधिाकरी ने बताया कि शहर में ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार’’ के बाद ये निर्णय लिये गये हैं। हनुमान जयंती समारोहों के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो जाने के बाद 13 अप्रैल को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी थीं और अगले दिन कर्फ्यू लगा दिया गया था । बाद में ब्रॉडबैंड सेवाएं और ‘लीज्ड लाइनें’ पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक बहाल की गयी लेकिन मोबाइल इंटरनेट पर रोक 22 अप्रैल तक बढ़ा दी गयी।
Similar Post
-
मुंबई लोकल ट्रेन से चोरी हुआ 40 लाख रुपये का सोना बरामद, मालिक को लौटाया गया
मुंबई, बुधवार, 05 अगस्त 2026। मुंबई की एक लोकल ट्रेन से करीब तीन ...
-
चांदीपुरा वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात, राजस्थान में विशेषज्ञों के दल भेजे
नई दिल्ली, बुधवार, 05 अगस्त 2026। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय न ...
-
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने दो थानों तथा अग्निशमन एवं आपात सेवा मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया
कोलकाता, बुधवार, 05 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभ ...
