गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के साथी के रिश्तेदार की संपत्ति कुर्क
नोएडा, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023। कुख्यात गैंगस्टर रणदीप भाटी गैंग के एक सदस्य की के रिश्तेदार की करीब 24 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति को थाना जारचा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में जब्त कर लिया। थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि रणदीप भाटी गैंग के सदस्य योगेश डाबरा के साले हरेंद्र बंसल के मेरठ स्थित आवास से करीब 24 लाख रुपए कीमत के दो वाहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत जब्त कर लिए हैं। इसके खिलाफ थाना दादरी में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले की जांच थाना जारचा पुलिस द्वारा की जा रही थी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
