कांग्रेस ने कर्नाटक के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023। कांग्रेस ने कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने आज यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेंगलुरु शहर और विधानसभा स्तर के लिए के सुरेश, एके यादव तथा नदीम जावेद को अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होंगे और 13 मई को परिणात घोषित किये जायेंगे। कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस की नजर सत्ता में वापसी पर है जबकि भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि वह अपनी सत्ता बरकरार रखेगी।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
