प्रख्यात निशानेबाज अपूर्वी चन्देला विद्या वारिधि की मानद् उपाधि से सम्मानित
- राज्यपाल मिश्र ने प्रदान की अपूर्वी चन्देला को विद्या वारिधि की मानद् उपाधि
जयपुर, बुधवार, 26 अप्रैल 2023। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को राजभवन के दरबार हॉल में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली राजस्थान की प्रख्यात निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विद्या वारिधि की मानद् उपाधि प्रदान की। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपूर्वी को विद्या वारिधि की मानद् उपाधि प्रदान करते हुए निशानेबाजी में देश को गौरवान्वित करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने अपूर्वी चन्देला को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन करते हुए खेल जगत में भारत को और उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.एस. दुबे ने जगद्गुरू रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्वविद्यालय के आचार्य प्रो. शास्त्री कौशलेन्द्र दास ने अपूर्वी चन्देला को प्रदत्त उपाधि और अभिनंदन पत्र पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आचार्य, राज्यपाल श्री मिश्र के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
