पांच महिला अधिकारी सेना की तोपखाना रेजिमेंट में तैनात
नई दिल्ली, शनिवार, 29 अप्रैल 2023। सेना में महिला अधिकारियों की जिम्मेदारी का दायरा निरंतर बढ़ाया जा रहा है और पहली बार पांच महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया गया है। सेना की प्रशिक्षण अकादमी में गहन और कठोर प्रशिक्षण के बाद लेफ्टिनेंट महक सैनी को सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन रेजिमेंट, लेफ्टिनेंट साक्षी दुबे और लेफ्टिनेंट अदिति यादव को फील्ड रेजीमेंट , लेफ्टिनेंट पी मुदगिल को मीडियम रेजिमेंट और लेफ्टिनेंट आकांक्षा को रॉकेट रेजीमेंट में तैनात किया गया है। सेना के सूत्रों के अनुसार इन पांचों महिला अधिकारियों को अपने समकक्ष पुरुष अधिकारियों की तरह समान अवसर मिलेंगे तथा इन्हें समान चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा।
इन महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट की सभी इकाइयों में तैनात किया जाएगा जहां इन्हें रॉकेट, मीडियम , फील्ड और सर्विलांस एंड टारगेट एक्विजिशन तथा उपकरण इकाइयों में पर्याप्त प्रशिक्षण और मौका दिया जाएगा। इन पांचों महिला अधिकारियों में से तीन को उत्तरी सीमा पर स्थित इकाइयों और दो को पश्चिमी थिएटर में चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है। महिला अधिकारियों को सेना की तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन दिया जाना इस बात का प्रतीक है कि सेना में बड़े स्तर पर बदलाव और सुधार किए जा रहे हैं। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस वर्ष जनवरी में कहा था कि महिला अधिकारियों को तोपखाना रेजिमेंट में कमीशन देने का निर्णय ले लिया गया है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
