श्रमिकों की उपलब्धियों और देश के विकास में योगदान को सलाम: सुक्खू
शिमला, सोमवार, 01 मई 2023। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कहा कि वह भारत और पूरे विश्व के श्रमिकों की उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को सलाम करते हैं। सुक्खू ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने 2005 में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) कानून पारित कर प्रत्येक श्रमिक को उसका अधिकार और सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा आज भी देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वह भारत और पूरे विश्व के श्रमिकों की उपलब्धियों और देश के विकास में उनके योगदान को सलाम करर्ते हैं। यह दिन श्रमिकों के सम्मान और उनके हक का भी प्रतीक है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
