हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बस हादसा, नौ यात्री घायल
शिमला, मंगलवार, 02 मई 2023। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शाहपुर के समीप राज्य परिवहन निगम की एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार नौ यात्री घायल हो गये। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बस में तकनीकी खराबी आने के कारण सोमवार देर रात यह दुर्घटना हुई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल नौ यात्रियों को शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया
जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन ...
-
आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश क ...
-
भारत-अमेरिका संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पारस्परिक व्यापारिक रिश्ते की दिशा में काम कर रहे : राजनयिक
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयि ...
