कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, बुधवार, 03 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को दो आतंकवादियों को मार गिराया।पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि माछिल इलाके के पिचनाड गांव के पास नियंत्रण रेखा के नजदीक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है, जिसमें अब तक दो आतंकवादी मारे गये हैं। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, '';दो आतंकवादी मारे गये हैं। तलाश अभियान अब भी जारी है। मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादियों की अब तक पहचान नहीं की जा सकी है और न ही यह पता चल सका है कि वे किस संगठन से ताल्लुक रखते थे।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
