जंतर-मंतर मामले पर कमलनाथ ने किया सरकार से सवाल
भोपाल, गुरुवार, 04 मई 2023। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार को लेकर सरकार से सवाल किया है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि जंतर-मंतर पर जारी महिला पहलवानों के प्रदर्शन को कुचलने के लिये आधी रात को लाठी चार्ज कराया गया और महिला पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करते हुये उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या एक लोकतांत्रिक देश में अपनी बात रखना और जनता को सच बताना भी गुनाह है। देश कहाँ जा रहा है।
Similar Post
-
पांच राज्यों में फैले वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़; 10 गिरफ्तार, 31 गाड़ियां बरामद
नई दिल्ली, शनिवार, 02 मई 2026। दिल्ली पुलिस ने ऊंचे दामों वाली गा ...
-
स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की
चेन्नई, शनिवार, 02 मई 2026। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के सिलसिले ...
-
नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी ने म्यांमा की चार दिवसीय यात्रा शुरू की
नई दिल्ली, शनिवार, 02 मई 2026। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्र ...
