कर्नाटक चुनाव: प्रियंका गांधी कल करेंगी मुल्की में जनसभा को संबोधित
मैंगलुरु, शनिवार, 06 मई 2023। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को यहां पहुंचेंगी। पार्टी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने कहा कि प्रियंका मुल्की के कोलनाड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा कि इस जनसभा में मैंगलुरु उत्तर, मूडबिद्री और काउप निर्वाचन क्षेत्रों से लगभग 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस बीच, मैंगलुरु उत्तर से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार मोहिउद्दीन बावा ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार को कृष्णापुरा में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बावा ने कहा कि जद (एस) के नेता सी एम इब्राहिम और बी एम फारूक भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
