बाराबंकी में सड़क हादसा,पांच मरे
बाराबंकी, सोमवार, 08 मई 2023। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से वैन में सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के पुष्पेंद्र गौतम की वारात बाराबंकी के थाना देवा क्षेत्र गदिया गांव में बीती रात आई थी। कुछ लोग बरात में शामिल होने के बाद वापस मारुति वैन से घर लौट रहे थे कि तभी सेहरा पुल के पास ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन में सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा जहां डॉक्टरों ने बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों को लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान चंद्रप्रभा, सत्येंद्र, आराध्या और कमलेश की मौत हो गयी। तीन घायलों का इलाज लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में किया जा रहा है।
Similar Post
-
सिक्किम ने नेपाल के लिए 35 सदस्यीय राहत दल भेजा
गंगटोक, सोमवार, 31 अगस्त 2026। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिं ...
-
कावेरी जल: तमिलनाडु के लिए 31 अगस्त तक तय मात्रा से अधिक पानी छोड़ा- कर्नाटक
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। कर्नाटक सरकार ने उच्चतम न्याय ...
-
उच्चतम न्यायालय ने तेजाब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को क ...
