मुख्यमंत्री ने सूरतगढ़ हादसे पर व्यक्त की संवेदना
जयपुर, सोमवार, 08 मई 2023। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हनुमानगढ़ के सूरतगढ़ में भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है। उन्होंने मिग-21 के पायलट एवं अन्य घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरतगढ़ में भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 लोगों की मृत्यु होना दुखद है। मृतकों के परिजनों को चिरंजीवी बीमा से नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
