आगरा में स्कूली बच्चों को कार ने रौंदा, तीन की मौत
आगरा, गुरुवार, 11 मई 2023। उत्तर प्रदेश में आगरा जिले के डौकी इलाके में गुरुवार सुबह स्कूल बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़े बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इनमें से तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह आठ बजे डौकी के गांव बास महापत में बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे कि तभी फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने छह बच्चों को रौंद दिया। कुछ बच्चों ने सड़क किनारे भागकर जान बचाई। बच्चों ने गांव में जाकर परिवारीजनोंं को बताया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों की मृत्यु हुई है। तीन को हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
