अमृतसर में धमाकों को लेकर पांच गिरफ्तार
अमृतसर, गुरुवार, 11 मई 2023। पंजाब में अमृतसर में पिछले पांच दिनों में तीन धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने यह जानकारी आज यहां दी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जिनकी गिरफ्तारी हुई उनकी पहचान आजाद वीर सिंह, अमरीक सिंह, साहिब सिंह, हरजीत सिंह और धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आजाद और अमरीक आईईडी (विस्फोटक) बनाने में संलिप्त थे और अन्य तीन की भूमिका सामग्री मुहैया कराने की थी। यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन में अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह भी मौजूद थे। श्री यादव ने बताया कि मामला एसपीजी की सहायता से सुलझाया गया और आगे की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की जाएएगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार से लेकर पिछले पांच दिनों में तीन कम तीव्रता के धमाके अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हुए हैं। पहला धमाका शनिवार आधी रात को हुआ। दूसरा धमाका सोमवार सुबह हुआ और तीसरा धमाका कल आधी रात के बाद हुआ। हालांकि इन धमाकों से कोई बहुत नुकसान नहीं हुआ। पहले धमाके में कुछ लोगों के मामूली रूप से घायल होने और आसपास के कुछ घरों की खिड़कियों के कांच टूटने की सूचना थी।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
