बारामूला में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम, सेना का अधिकारी घायल
श्रीनगर, शनिवार, 13 मई 2023। जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सेना ने शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी वहीं सेना का एक जूनियर कमीशन अधिकारी(जेसीओ) घायल हो गया। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि उरी सेक्टर में आज तड़के सतर्क सैनिकों ने सीमा पर से घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। नियंत्रण रेखा पर सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। मुठभेड़ में एक जेसीओ को मामूली चोटें आयी। इसी दौरान सीमा पर से एक क्वाडकॉप्टर उड़ाने की कोशिश की, लेकिन गोलीबारी के बीच वह तेजी से पीछे हट गया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना ने घुसपैठ के इस प्रयास को ऐसे समय में नाकाम किया है, जब जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस महीने के अंत में जी-20 बैठक के मद्देनजर सुरक्षा तंत्र हाई अलर्ट पर है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
