मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन : बीकानेर में 1 नवीन संस्कृत विद्यालय खुलेगा और प्रदेश के 18 संस्कृत विद्यालय होंगे क्रमोन्नत
जयपुर, रविवार, 14 मई 2023। राज्य सरकार संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर जिले में एक नवीन संस्कृत विद्यालय खोलेगी। साथ ही, विभिन्न जिलों के 18 संस्कृत विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने नए विद्यालय की स्थापना और विद्यालय क्रमोन्नयन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसमें विभिन्न जिलों के 5 संस्कृत प्राथमिक विद्यालयों को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में, 8 संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय तथा 5 प्रवेशिका (माध्यमिक) संस्कृत विद्यालयों को वरिष्ठ उपाध्याय में क्रमोन्नत किया जाएगा। गहलोत के इस निर्णय से संस्कृत शिक्षा के अधिक केंद्र खुलने के साथ ही विद्यार्थियों को नजदीक ही पढ़ने के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा इस संबंध में बजट में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
