महाराष्ट्र में भी भाजपा का सफाया होगा: पटोले
मुंबई, रविवार, 14 मई 2023। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि जिस तरह कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हुआ है , उसी तरह राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का सफाया हो जाएगा। पटोले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत के बाद राज्य कांग्रेस मुख्यालय में जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति की दिशा बदल दी है और इसका असर कर्नाटक चुनाव के नतीजों में देखा गया।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
