क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हेतु 224 करोड़ रुपए स्वीकृत
जयपुर, मंगलवार, 16 मई 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न राज्य राजमार्गाें, ग्रामीण सड़कों एवं मुख्य जिला सड़कों की मरम्मत के लिए 224.30 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। गहलोत की उक्त स्वीकृति से राज्य राजमार्गों के 24 कार्य, मुख्य जिला सड़कों के 33 कार्य तथा ग्रामीण सड़कों के 867 सहित कुल 924 सड़क कार्य किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि गत दो मानसून में अच्छी वर्षा एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछी पाइप लाइनों के लिए खुदाई से प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत होने से प्रदेश में सड़क तंत्र सुदृढ़ होगा एवं आमजन को यातायात में सुगमता होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
