राज्यपाल ने सिक्किम स्थापना दिवस पर वहां के लोगों से किया संवाद
जयपुर, मंगलवार, 16 मई 2023। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान में निवास कर रहे वहां के लोगों से मंगलवार को राजभवन में संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि सिक्किम सर्वाधिक स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त और देश का पहला जैविक राज्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिक्किम में हो रहे प्रयासों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। राज्यपाल ने सिक्किम के इतिहास की चर्चा करते हुए 1975 में बने इस 22वें राज्य के लोगों के रहन-सहन, खान-पान और सांस्कृतिक विविधता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत सांस्कृतिक विनिमय, प्रेम और सौहार्द को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की पहल की गई है। इस संदर्भ में उन्होंने सिक्किम के प्रवासियों से एक-एक कर संवाद किया और राजस्थान के विकास में सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल सहित सिक्किम समाज से जुड़े प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
