मासिक शिवरात्रि आज
- इस विधि से करें महादेव की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना
हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ माह की बेहद अहमियत है। इस महीने में कई ऐसे पर्व एवं त्योहार पड़ते हैं जिसकी अपनी अलग मान्यता होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान महादेव एवं माता पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है। इस दिन व्रत रखने से महादेव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, मासिक शिवरात्रि प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार मासिक शिवरात्रि 17 मई 2023 रात 10:28 से अगले दिन मतलब 18 मई रात 9:43 तक रहेगी. मासिक शिवरात्रि का व्रत 17 मई दिन बुधवार को रखा जाएगा.
मासिक शिवरात्रि का महत्व:-
- धार्मिक ग्रंथों में मासिक शिवरात्रि व्रत को बहुत अधिक प्रभावशाली माना गया है. मान्यता है कि जो भी भक्त मासिक शिवरात्रि का सच्चे एवं निर्मल मन से व्रत रखता है पूरे विधि-विधान से महादेव की पूजा करता है उसकी प्रत्यके इच्छा पूरी होती है. मान्यता के मुताबिक जो कन्या अपने मन का वर पाना चाहती हैं. उन्हें मासिक शिवरात्रि का व्रत पूरे विधि विधान से करना चाहिए. ऐसा करने से उनके शादी में कभी बाधा नहीं आती.
इस विधि से करें मासिक रात्रि की पूजा:-
- मासिक शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं. तत्पश्चात, किसी महादेव मंदिर में जाकर भगवान शिव एवं शिव परिवार की पूजा करें. पूजा की शुरुआत शिवलिंग के रुद्राभिषेक जल, शहद, दूध, दही, शुद्ध घी, शक्कर आदि के मिश्रण से करें से करें.
- रुद्राभिषेक करने से महादेव बहुत प्रसन्न होते हैं. अब शिवलिंग पर धतूरा एवं बेलपत्र चढ़ाएं. फिर महादेव की फल-फूल एवं दीप-धूप दिखाकर पूजा करें. पूजा के वक़्त शिव स्तुति, शिव चालीसा एवं शिव श्लोक का जाप करें. वही जिन व्यक्तियों ने व्रत रखा है वह फलाहार कर सकते हैं. व्रती को उस दिन अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए. अगले दिन भगवान महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जरूरतमंद व्यक्तियों को दान दें तथा व्रत का पारण करें.
Similar Post
-
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास में आने वाले नवरात्र को अत्यंत पवि ...
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
