मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- करौली के अन्धपुरा में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय होगा शुरू
जयपुर, गुरुवार, 18 मई 2023। करौली जिले के अन्धपुरा (आननपुरा) में देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2023-24 से शुरू होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विद्यालय के लिए 23 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक कक्षाएं संचालित होंगी, विद्यार्थी कक्षा 11 और 12 में विज्ञान संकाय में पढ़ाई कर सकेंगे। नवीन पदों में प्रधानाचार्य का एक पद, व्याख्याता के 6 पद, वरिष्ठ अध्यापक के दो पद, अध्यापक लेवल-द्वितीय के तीन पद, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-द्वितीय, पुस्तकालाध्यक्ष ग्रेड-तृतीय, कनिष्ठ लेखाकार, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-द्वितीय व लिपिक ग्रेड-द्वितीय के एक-एक पद, प्रयोगशाला सहायक व प्रयोगशाला सेवक के तीन-तीन पद शामिल होंगे। साथ ही, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा चौकीदार के कार्य हेतु रेक्सको से भूतपूर्व सैनिक संविदा, गृह रक्षा स्वयंसेवक या नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक की सेवाएं ली जाएंगी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
