पुंछ में आतंकवादियों के गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़, आईईडी, विस्फोटक बरामद
जम्मू, गुरुवार, 18 मई 2023। जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर इलाके में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और अत्याधुनिक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण और अन्य विस्फोटक सामग्रियां बरामद की। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मेंढर के कास्बलारी के निचले इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। सूत्रों ने कहा, “खोजी श्वान के साथ संयुक्त टीम द्वारा की गई तलाशी के दौरान संदिग्ध आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री का पता चला, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।”
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने डीयू के ‘नॉर्थ कैंपस’ में और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
सिक्किम में 11 अक्टूबर को विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे
गंगटोक, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। सिक्किम का निर्वाचन विभाग विश ...
-
सीमारपुरी इमारत हादसा: मलबे से दो और शव निकले, मृतक संख्या पांच हुई
नई दिल्ली, गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026। दिल्ली के सीमापुरी इलाके म ...
