पुलिसकर्मी का महिला किसान को थप्पड़ मारता वीडियो वायरल, विपक्ष ने आप सरकार को घेरा
चंडीगढ़, गुरुवार, 18 मई 2023। पंजाब के गुरदासपुर जिले के हरिगोबिंदपुर गांव में किसानों के जमीन अधिग्रहण के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी के एक महिला किसान को थप्पड़ मारते दिखाने वाला वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और संबद्ध पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पंजाब कांग्रेस और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा कि पार्टी महिला और बुजुर्ग किसानों पर पुलिस बल प्रयोग की निंदा करती है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से जानना चाहा कि क्या प्रदेशवासियों से इसी ‘बदलाव’ का वायदा उन्होंने किया था। पार्टी ने संबद्ध पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो की एक क्लिप साझा करते हुए इसे बर्बरता करार दिया और कहा कि आप की किसान विरोधी सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने भी किसानों पर बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
