राज्यपाल मिश्र को ‘भारत में राज्यों की राजनीति‘ की प्रथम प्रति भेंट
जयपुर, गुरुवार, 18 मई 2023। राज्यपाल कलराज मिश्र को गुरुवार को राजभवन में सुप्रसिद्ध लेखक प्रो. धर्मचन्द जैन ने अपनी तीन भागों में प्रकाशित पुस्तक ‘भारत में राज्यों की राजनीति‘ की प्रथम प्रतियां भेंट की। राज्यपाल श्री मिश्र ने उनकी इस पुस्तक की सराहना की। प्रो. धर्मचन्द जैन ने बताया कि इस पुस्तक में राज्य राजनीति के प्रारम्भ, चुनाव, एकदलीय प्रणाली, राज्यों में दल-बदल की राजनीति, साझा सरकारों का युग, केन्द्र-राज्य संबंध, मध्यावधि चुनाव, जनादेश, समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य के साथ ही राज्य-राजनीति का समग्र विश्लेषण किया गया है। उन्होंने बताया कि पंचशील प्रकाशन, जयपुर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में भारतीय संविधान और शासन से जुड़ी शोधपरक विश्लेषणात्मक सामग्री का विशेष रूप से समावेश किया गया है। राज्यपाल श्री मिश्र को पुस्तक भेंट करने के दौरान पुस्तक की प्रकाशक श्रीमती मनीषा गुप्ता, धीरेन्द्र जैन आदि भी उपस्थित रहे। प्रो. धर्मचंद जैन की अब तक 47 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें प्रतिष्ठित ’महाप्रज्ञ प्रतिभा’, ‘अणुव्रत लेखक‘, ‘विशिष्ट लेखक‘ आदि पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
