महाराष्ट्र: ठाणे में बिजली कंपनी के कार्यालय में आग, कोई हताहत नहीं
ठाणे, शुक्रवार, 19 मई 2023। महाराष्ट्र के ठाणे में बिजली कंपनी के एक कार्यालय में शुक्रवार को आग लग गई। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि घटना महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यालय में हुई और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय दमकल कर्मी और आरडीएमसी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
