जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया
जम्मू, शनिवार, 20 मई 2023। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घुसपैठिया जब सीमा पार से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तब मेंढर उप संभाग के बालाकोट सेक्टर में तैनात जवानों ने उसे कई बार आगाह करते हुए रुकने को कहा। अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि घुसपैठियां नहीं माना और वापस भागने की कोशिश करने लगा, तभी जवानों ने उस पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में विस्तृत ब्योरे का इंतजार है।
Similar Post
-
राउत ने सांसदों को 50 करोड़ रुपये का प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया, बागियों को इस्तीफे की चुनौती दी
मुंबई, बुधवार, 17 जून 2026। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ( ...
-
सुक्खू ने केंद्र से बढ़ी मुफ्त बिजली रॉयल्टी, 7784 करोड़ रुपये ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग की
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सु ...
-
केरल सरकार ने 'पीएम श्री' पर गौर करने के लिए एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति बनायी है: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 17 जून 2026। केरल के मुख्यमंत्री वी डी सत ...
