अब हर जिले में दो लवकुश वाटिकाएं
जयपुर, शनिवार, 20 मई 2023। प्रदेश के सभी जिलों में लवकुश वाटिकाएं विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वाटिकाओं के लिए 66 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इससे इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। गहलोत के निर्णय से इन वाटिकाओं में वन एवं वन्यजीवों से संबंधित मॉडल स्थापित होंगे, जिनसे बच्चों को पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण की शिक्षा मिल सकेगी। यहां इको ट्रेल पथों का निर्माण और प्रदर्शनी के लिए जगह बनेगी। इन वाटिकाओं का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को शिक्षित एवं जागरूक करना है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्येक जिले में एक-एक अतिरिक्त वाटिका विकसित करने की घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
