कर्नाटक : पूर्व विधायक यू आर सभापति का निधन
मंगलुरु, रविवार, 21 मई 2023। कर्नाटक के उडुपी में पूर्व विधायक यू आर सभापति का रविवार को उनके निवास पर निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उडुपी के पूर्व विधायक सभापति (71) पिछले कुछ समय से बीमार थे और उनपर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा था। पूर्व विधायक सभापति के परिवार में पत्नी, बेटी और दो बेटियां हैं। सभापति 1994 में कर्नाटक कांग्रेस पार्टी (केसीपी) के टिकट पर उडुपी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। बाद में केसीपी का कांग्रेस में विलय हो गया और वह 1999 फिर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर उडुपी से निर्वाचित हुए। वह 2004 के चुनाव में भाजपा के रघुपति भट से हार गये। साल 2012 के लोकसभा चुनाव में सभापति जद(एस) में शामिल हो गये और उन्होंने उडुपी-चिकमगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। सभापति दक्षिण कन्नड़ जिला पंचायत का सदस्य भी रहे थे। वह दक्षिण कन्नड़ (उत्तर) में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे।
Similar Post
-
टीबी मुक्त भारत’ जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ग ...
-
राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर लगे आरोपों पर सरकार जवाब दे: खरगे
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा ...
-
अमेरिका से इथेनॉल आयात करने के दबाव में ई-20 नीति लागू कर रही सरकार : केजरीवाल
नई दिल्ली, मंगलवार, 04 अगस्त 2026आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयो ...
