विश्वकप अंडर-20: इटली ने ब्राज़ील और जापान ने सेनेगल को हराया
ब्यूनस आयर्स, सोमवार, 22 मई 2023। अंडर-20 विश्व कप फुटबॉल में खिताब के दो प्रबल दावेदारों ब्राजील और सेनेगल को रविवार को यहां अपने शुरुआती मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा। खिताब के प्रबल दावेदार ब्राजील को इटली ने 3-2 से हराया जबकि जापान ने सेनेगल को 1-0 से उलटफेर का शिकार बनाया। नाइजीरिया और कोलंबिया ने भी अपने मैच जीते लेकिन उनका सामना अपेक्षाकृत कमजोर टीमों से था। नाइजीरिया ने डोमिनिका गणराज्य को 2-1 से हराया जबकि कोलंबिया ने इजरायल को इसी अंतर से पराजित किया।
इटली ने ग्रुप डी के इस मैच में शुरू में ब्राजील पर दबदबा बनाया और एक समय वह 3-0 की बढ़त पर था। उसकी तरफ से मेटियो प्राटी ने 11वें मिनट में पहला गोल किया जबकि सेसरे कासादेई ने इसके बाद 27वें और 35वें मिनट में गोल किए। ब्राजील की तरफ से मार्कोस लिएंड्रो ने 72वें और 87वें मिनट में गोल किए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए। सेनेगल के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में जापान की तरफ से स्ट्राइकर कुरयू मात्सुकी ने 15वें मिनट में गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।
Similar Post
-
यूटीटी के सातवें सत्र में हिस्सा लेगी यूपी प्रोमेथियंस
मुंबई, मंगलवार, 31 मार्च 2026। चेन्नई लायंस की जगह यूपी प्रोमेथ ...
-
किसी और को अपनी सीमायें तय मत करने दो : शीतल देवी
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा ती ...
-
सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ खेल से चार बेहतरीन गेंदबाजों पर दबाव बनाया : बांगड़
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच स ...
